Punjab State Teacher Eligibility Test (PSTET) 2026 Admit Card जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब के State Council of Educational Research and Training (SCERT) ने PSTET 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
15 मार्च को होगी परीक्षा
PSTET 2026 की परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पंजाब के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए Paper-1 और Paper-2 के एडमिट कार्ड अलग-अलग डाउनलोड करने होंगे।
PSTET 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें
- 👉आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Candidate Login पर क्लिक करें
- अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- स्क्रीन पर PSTET 2026 Admit Card दिखाई देगा
- उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है
- बिना हॉल टिकट के उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा
- एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें

