Stock Market Crash: सेंसेक्स 2400 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2400 से ज्यादा अंक गिर गया, जबकि निफ्टी भी तेज गिरावट के साथ 23,800 के नीचे पहुंच गया। इस गिरावट के कारण निवेशकों की करीब ₹12 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई।
बाजार खुलते ही लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। बैंकिंग, आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में इस बड़ी गिरावट के पीछे कई कारण हैं।
- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं
- वैश्विक बाजारों में भी भारी गिरावट
- विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
- रुपये में कमजोरी और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी
इन सभी कारणों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसके चलते बाजार में पैनिक सेलिंग देखने को मिली।
लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में
इस गिरावट का असर लगभग सभी सेक्टरों पर पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक बैंकिंग और पब्लिक सेक्टर बैंक के शेयरों में 5% तक की गिरावट दर्ज की गई। कई बड़ी कंपनियों के शेयर भी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

